जिंदा है बैतुल्लाह महसूद : तालिबानी प्रवक्ता

महसूद को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या का जिम्मेदार माना जाता है।

गुट के प्रवक्ता और महसूद के करीबी संबंधी हकीमुल्लाह महसूद ने एक अरबी टीवी चैनल को बताया कि महसूद के जिंदा होने के सबूत के तौर पर जल्द ही एक वीडियो जारी किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया, "महसूद रणनीति के तहत कहीं छुप गया है और ड्रोन हमले के बाद से किसी के संपर्क में नहीं है।"

हमले के समय महसूद की अपने ससुर के घर पर मौजूदगी के बारे में पूछने पर प्रवक्ता ने कहा कि अपने ससुराल में जाकर रहना पश्तून परंपरा के विरुद्ध है और हमले के समय आतंकवादी सरगना वहां मौजूद नहीं था।

शुक्रवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दक्षिणी वजीरिस्तान में बुधवार को हुए ड्रोन हमले में महसूद के मारे जाने की पुष्टि की थी।

खुफिया अधिकारियों ने बताया कि महसूद बुधवार को अपने ससुर के मकान पर हुए अमेरिकी मिसाइल हमले में मारा गया और उसे दक्षिणी वजीरिस्तान के नार्दुसाई गांव में दफना दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उसने महसूद के मारे जाने और दफनाए जाने की गोपनीय खबर देखी है लेकिन उस इलाके पर तालिबान का कब्जा होने की वजह से उनके एजेंट उसे देख नहीं सके।

इससे पहले पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने कहा था कि वह महसूद की पत्नी और संभवत: उसके एक भाई के मारे जाने की पुष्टि कर सकते हैं लेकिन तालिबानी नेता की नहीं, हालांकि सूचनाएं उसी ओर संकेत कर रही हैं।

वहीं अमेरिका ने उसकी मौत की पुष्टि करने से इंकार किया है कि लेकिन यदि यह सच है तो इससे यकीनन पाकिस्तानी जनता महफूज होगी।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा, "जाहिर तौर पर हमने ऐसी रपटे देखी हैं-यहां तक कि तालिबानी सदस्यों ने भी कहा है कि बैतुल्लाह महसूद मारा जा चुका है। लेकिन हम इसकी सौ फीसदी पुष्टि नहीं कर सकते।"

यह पूछने पर कि महसूद के मारे जाने से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की रणनीति पर क्या असर पड़ेगा, गिब्स ने कहा, "अगर बैतुल्लाह महसूद के मारे जाने की खबर सही है तो यकीनन इसकी बदौलत पाकिस्तानी जनता अब सुरक्षित होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+