लखनऊ में स्वाइन फ्लू का पहला संदिग्ध
लखनऊ, 8 अगस्त (आईएएनएस)। लखनऊ में शनिवार को पहली बार 27 साल के एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के कारण बलरामपुर अस्पताल में एक अलग वार्ड में रखा गया है।
ओमान से शनिवार को लखनऊ के अमौसी हवाई हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद असलम को स्वाइल फ्लू के लक्षणों के कारण अस्पताल ले जाया गया।
लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए.के.शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया, "असलम रायबरेली का रहने वाला है और ओमान में नौकरी करता है। उसके नमूने जांच के लिए भेज दिये गए हैं। जिनके नतीजे आने में 24-36 घंटे का वक्त लगेगा।"
एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के दो छात्रों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों की वजह से दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications