भगौड़ा आतंकवादी नूरदीन इंडोनेशिया में ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'टीवी वन' के हवाले से कहा कि नूरदीन शनिवार को मध्य जावा में मारा गया। माना जा रहा था कि पिछले महीने जकार्ता के दो होटलों में हुए आतंकवादी हमलों में भी उसका हाथ था।
'टीवी वन' के रिपोर्टर ने पुलिस सूत्रों ते हवाले से खबर दी कि आतंकवाद निरोधक दस्ते ने मध्य जावा के तेमांगगुंग जिले के एक गांव में आतंकवादियों के ठिकाने पर धावा बोला था। इस कार्रवाई में नूरदीन भी मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications