सूखे से निपटने की आपात योजना बनाए राज्य : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने स्थिति से निपटने के लिए राज्यों को केंद्र सरकार से सभी प्रकार की सहायता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि आवश्यकता हो तो सरकार को " कड़े कदम उठाने और बाजार में हस्तक्षेप करने से नहीं हिचकना चाहिए।"
राज्यों के मुख्य सचिवों की एक बैठक में मनमोहन सिंह ने कहा कि देश आज कठिन स्थिति से जूझ रहा है। मानसून के आने में देरी हुई है और कई स्थानों पर अपर्याप्त वर्षा हुई है, यद्यपि देश के कुछ हिस्सों में सामान्य और अधिक वर्षा हुई है।
उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है और इसके कारण किसानों और उनके परिवारों के लिए संकट पैदा हुआ है।
उन्होंने कहा,"आवश्यकता पड़ने पर हमें कड़े कदम उठाने और बाजार में हस्तक्षेप करने से नहीं हिचकना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications