सूखे की आहट से सहमा बाजार (शेयर समीक्षा)

अमेरिका में रोजगार की स्थिति में सुधार और कारापोरेट जगत की कमाई में हुई वृद्धि के कारण दुनिया के बाजारों में तेजी का रुख रहा। लेकिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 510.07 अंक यानी 3.26 फीसदी जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 3.34 फीसदी लुढ़क गया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने 14 माह के सर्वोच्च स्तर को छुआ था।

इस दौरान मध्यम आकार की कंपनियों के सूचकांक मिडकैप में 2.47 फीसदी की गिरावट आई जबकि स्मालकैप सूचकांक में केवल 0.19 फीसदी की गिरावट आई।

बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को सेंसेक्स 253.92 अंकों की उछाल के साथ 15924.23 और निफ्टी 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ 4711.4 पर पहुंच गया।

मंगलवार को मुनाफा वसूली के कारण बाजार में नरमी देखी गई और सेंसेक्स 93.25 अंक गिरकर 15830.98 और निफ्टी 0.66 फीसदी गिरकर 4680.5 पर बंद हुआ।

बुधवार को बाजार पर सूखे की आहट दिखने लगी थी लेकिन कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 72.85 अंक और निफ्टी 0.29 फीसदी बढ़कर क्रमश: 15903.83 और 4694.15 पर बंद हुए।

गुरुवार को करोबार के अंतिम घंटों में जबर्दस्त बिकवाली हुई और सेंसेक्स 389.8 और निफ्टी 2.31 फीसदी गिरकर क्रमश: 15514.03 और 4585.5 पर बंद हुए।

शुक्रवार को भी बिकवाली जारी रही और सेंसेक्स में 353.79 अंक और निफ्टी में 2.27 फीसदी की गिरावट आई। सेंसेक्स 15,160.24 और निफ्टी 4481.4 पर बंद हुआ।

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में शामिल सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (2.2 फीसदी), विप्रो (2 फीसदी) और हिंडाल्को (1 फीसदी) शामिल थीं।

मारुति सुजुकी, आईटीसी, हीरो होंडा, हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+