सत्येन्द्र सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद की गिरफ्तारी की मांग
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए लक्ष्मी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र सिंह का अपहरण पटना से गत 23 मई को कर लिया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने सत्येन्द्र का शव पिछले 11 जून को बरामद किया था।
इस मामले की एक प्राथमिकी पटना के एस़ क़े पुरी थाना में दर्ज करवाया गया था। माामले की जांच में पुलिस को विजय कृष्ण तथा उसके पुत्र चाणक्य के संलिप्त होने की जानकारी मिली थी। अदालत के आदेश के बाद पुलिस आरोपी पिता-पुत्र के घरों की कुर्की-जब्ती भी कर चुकी है, परंतु अब तक इन दोनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications