सुखबीर बादल पंजाब सरकार में शामिल होंगे
इस बार राजभवन में ही राज्यपाल एस.एफ.रोड्रिग्ज सादे समारोह में सुखबीर बादल को शपथ दिलाएंगे। इस वर्ष जनवरी में सुखबीर बादल के पहली बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए अमृतसर में आयोजित समारोह पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे।
सुखबीर बादल ने गुरुवार को 80,000 से अधिक वोटों से जलालाबाद विधानसभा उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया है।
मंत्री पद की शपथ लेने के छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने के संवैधानिक प्रावधान की पूर्ति में विफल होने के बाद सुखबीर बादल ने दो जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications