युवा क्रिकेट खिलाड़ी को गोली लगी
शुक्रवार शाम जालंधर की ओर जाने वाली एक बस में पुलिसकर्मी जितेन्द्र सिंह ने कंडक्टर से किराए को लेकर विवाद के बाद हवा में गोली चला दी। गोली लगने से घायल 20 वर्षीय खिलाड़ी राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस अधीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने आईएएनएस से कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिल ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी राहुल की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications