इथोपिया में आंख उपचार केंद्र बनाएगी भारतीय कंपनी
अफ्रीका के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश इथोपिया के राष्ट्रपति गिरमा वॉल्डेगियोरगिज ने इस परियोजना की प्रशंसा की है।
आंख अस्पताल के शिलान्यास समारोह में गिरमा ने कहा कि इथोपिया में करीब 23 लाख लोग अंधे हैं और इनमें से 13 लाख लोग पूरी तरह अंधे हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं और आंख के समुचित इलाज की सुविधाओं का अभाव है।
आंख उपचार केंद्र की स्थापना में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गिरमा ने अपने देश की जनता की ओर से इथोपिया में भारतीय राजदूत गुरजीत सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आंख उपचार केंद्र की स्थापना से भारत और इथोपिया की जनता के बीच बढ़ता संपर्क प्रदर्शित होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications