ओबामा ने मंदी दूर करने का श्रेय लिया

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले एक वर्ष में नौकरियों में कटौती कम होने और बेरोजगारी घटने से मंदी के खत्म होने के संकेत मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अर्थव्यवस्था को तबाही से बचाने का श्रेय लिया है।

श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को जुलाई में 247,000 नौकरियों की कटौती होने और बेरोजगारी दर के आश्चर्यजनक तरीके से घटकर 9.4 प्रतिशत होने की रिपोर्ट जारी करने के तुरंत बाद ओबामा ने कहा,"आज हम सही दिशा में अग्रसर हैं।"

अगस्त 2008 के बाद से नौकरियों में सबसे कम कटौती गत जुलाई में हुई है। ओबामा ने कहा कि जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है नौकरियों में गिरावट की दर आधी रह गई।

उन्होंने कहा कि वह वित्तीय व्यवस्था को विनाश के कगार से वापस सही स्थिति में ले आए।

ओबामा ने कहा,"हमने अर्थव्यवस्था को तबाही से बचाया। हमने विकास की नई नींव रखी है।"

श्रम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जून में 9.5 प्रतिशत से गिरकर बेरोजगारी दर जुलाई में 9.4 प्रतिशत हो गई।

इसके बावजूद अमेरिका में बेरोजगार लोगों की संख्या में पिछले छह माह से लगातार वृद्धि हो रही है और इस समय करीब 50 लाख लोग बेरोजगार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+