बेंगलुरू में स्वाइन फ्लू से निपटने में निजी अस्पताल करेंगे मदद
राज्य के स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों के अधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की जिसमें स्वाइन फ्लू के खिलाफ निजी अस्पतालों की सेवाओं का इस्तेमाल करने का फैसला किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (संचारी रोग) टी. एस. चेलुवराज ने कहा, "आपात स्थिति के मद्देनजर हर अस्पताल को टैमीफ्लू की 100-100 गोलियां दी जाएंगी। सभी 11 निजी अस्पताल स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अपने यहां 10-10 बिस्तर उपलब्ध कराने पर सहमत हो गए हैं।"
गौरतलब है कि कर्नाटक में स्वाइन फ्लू के अब तक 68 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से पांच मैंगलोर और शेष मामले बेंगलुरू से हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications