दिल्ली में हिजबुल के दो आतंकी गिरफ्तार

26/11 की तरह करने आए थे हमला
खुफिया विभाग और पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़े गए दोनों आतंकवादी दिल्ली में उसी तरह हमला करने आए थे, जैसा कि 26/11 को मुंबई में हुआ था। खुफिया एजेंसियों को इस साजिश की भनक पहले ही लग गई और समय रहते आतंकी पकड़ लिए गए।
पाकिस्तान में हुआ प्रशिक्षण
हिजबुल के इन दो आतंकियों के नाम मोहम्मद जावेद (32) और आशिक अली (26) हैं। जावेद कश्मीर के कुपवाड़ा का और आशिक अली जम्मू के कठुआ इलाके का रहने वाला है। दोनों आतंकियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इस हमले के लिए दोनों ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इन्हें पंद्रह अगस्त को दिल्ली में बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम देने के लिए भेजा गया था। पुलिस ने दोनों को दरियागंज के एक पार्किंग स्थल से पकड़ा। वहां दोनों एक सेट्रो कार (एचआर36 3036) से आए थे। आतंकियों के सरगना और पनाहगारों तक पहुंचने के लिए गहन पूछताछ जारी है।


Click it and Unblock the Notifications