तालिबान प्रमुख बैतुल्ला मारा गया

मीडिया से बातचीत में मलिक ने कहा, "हमारा अनुमान है कि हमले में पत्नी के संग महसूद भी मारा गया। हमारे पास कुछ सूचनाएं हैं लेकिन इसे पुष्ट करने के लिए पुख्ता जानकारी नहीं है।"
पत्नी और ससुर के साथ मारा गया
बुधवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में चालक रहित अमेरिकी विमान के बैतुल्ला के ससुराल पर हमला किया गया, जिसमें उसकी पत्नी व ससुर समेत चार लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान महसूद वहां मौजूद था, जिस कारण्ा उसकी मौत हो गई। हालांकि सभी एजेंसियां अभी भी बैतुल्ला की मौत के सबूत ढूंढने में जुटी हुई हैं।
एक बड़े अध्याय का अंत
गौरतलब है कि अमरीका ने महसूद को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर पच्चीस करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। बैतुल्लाह का मारा जाना पाकिस्तान के लिए एक बड़ी राहत है। यह एक प्रकार से आतंकवाद के एक बड़े अध्याय का अंत होगा।
बैतुल्लाह तालिबान का प्रमुख नेता माना जाता है। पाकिस्तान समेत कई देशों आंतकी हमलों की साजिश इसी ने रची। जनवरी, 2007 में पाकिस्तान के मैरियट होटल और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भूट्टो की हत्या में भी इसी का हाथ बताया जाता है।
तालिबान ने कहा मारा गया चीफ
उधर पाकिस्तानी तालिबान सूत्रों ने इस बात की पुष्टि शुक्रवार सुबह कर दी कि उनका चीफ बैतुल्ला महसूद ड्रोन हमले में मारा गया है।


Click it and Unblock the Notifications