Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बैतुल्‍ला के उत्‍तराधिकारी की तलाश शुरू

Baitullah Mehsud
इस्लामाबाद। तहरीक-ए-तालिबान के प्रमुख बैतुल्‍ला महसूद के मारे जाने की खबर की अधिकारिक पुष्टि भले ही पाकिस्‍तान ने अभी तक नहीं की है, लेकिन तालिबान ने यह मान लिया है कि उनका चीफ इस दुनिया में नहीं है। इसी के साथ तालिबान ने बैतुल्‍ला के उत्‍तराधिकारी की तलाश भी शुरू कर दी है।

बैतुल्‍ला को मार्गोसा गांव में दफनाया गया

बैतुल्‍ला के करीबी ने अपना नाम गुप्‍त रखने की शर्त पर बताया कि वजीरिस्‍तान में हुए ड्रोन हमले में उनका सरगना बैतुल्लाह महसूद मारा गया है। महसूद के उत्तराधिकारी के चयन के लिए बैठक शुरू हो गई है।

खबर है कि महसूद का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर को किया गया। उसे मार्गोसा गांव में दफनाया गया है। अब शुक्रवार सुबह से महसूद के उत्तराधिकारी के चयन के लिए तालिबान सलाहकार परिषद (शूरा) की बैठक सरारोगा में शुरू हो गई। बैठक अभी जारी है।

जुमे की नमाज पर होनी थी घोषणा

करीबी के मुताबिक तालिबानी महसूद के मारे जाने की घोषणा जुमे की नमाज के दौरान करने वाले थे। वहीं उसके उत्तराधिकारी की भी घोषणा होने वाली थी, लेकिन फिलहाल उत्‍तराधिकारी पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा था कि शुरुआती रपटों से ऐसा संकेत मिलता है कि महसूद अपनी पत्नी, साले और सात अन्य अंगरक्षकों के साथ मारा गया है। दक्षिणी वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन विमान के मिसाइल हमले में महसूद के ससुर का एक मकान भी चपेट में आ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+