अभी सन्यास नहीं लेंगे आडवाणी

पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने पत्रकारों से बात करते हुए इस कहा कि "लालकृष्ण आडवाणी रिटायर नहीं होंगे, आडवाणी का चुनाव नेता प्रतिपक्ष के पद पर 5 सालों के लिए किया गया था और वे अगले 5 साल तक नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे"। आडवाणी ने भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "मैं बीच में भागने वालों में से नहीं हूं"।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए लोक सभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही आडवाणी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की खबरें आ रही थीं लेकिन बाद में पार्टी नेताओं के आग्रह पर वे नेता प्रतिपक्ष बनने को राजी हो गए।


Click it and Unblock the Notifications