कसाब को चाहिए 'मटन बिरयानी'
मुंबई।
मुंबई बम धमाकों का आरोपी पाकिस्तानी आतंकवादी आमिर अजमल कसाब की फरमाइशों की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। पहले पढ़ने के लिए अखबार, किताबें फिर राखी बंधवाने की इच्छा और अब 'मटन बिरयानी' । जी हां कसाब ने जेल का खाना खाने से इंकार करते हुए 'मटन बिरयानी' की मांग की है। id="toptextpromo">जेल
अधिकारियों ने गुरुवार को विशेष अदालत से इस बात की शिकायत करते हुए कहा कि कसाब ने जेल में दिए गए खाने की प्लेट फेंक दी और कहा कि 'मैं मटन बिरयानी खाना चाहता हूं।' जज एम. एल . तहलियानी ने कसाब के इस रवैये पर फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जेल
अधिकारियों ने अनुसार कसाब को भी वही खाना दिया गया जो दूसरे कैदियों को दिया गया लेकिन उसने खाने से इंकार कर दिया। जब तहलियानी ने कसाब से पूछा कि क्या उसने जेल स्टाफ के साथ खराब व्यवहार किया, तो हां में जवाब दिया। सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने भी कसाब के इस रवैय्ये की आलोचना की है।

Click it and Unblock the Notifications