चीन पर हमला करता भारतः प्रचंड

Prachanda
काठमांडु। नेपाल के माओवादी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने एक सनसनीखेज़ बयान में कहा है कि भारत और अमेरिका मिलकर चीन पर हमला करना चाहते थे। प्रचंड के अनुसार दोनों देश इसके लिए नेपाली धरती का इस्तेमाल करना चाहते थे। भारत ने प्रचंड के इस बयान को बकवास बताया है।

प्रचंड ने इस मामले को अपने इस्तीफे से जोड़ते हुए कहा कि जब उनकी सरकार ने चीन के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं दी तो उनकी सरकार गिरा दी गई। राजधानी डेली को दिए इंटरव्यू में प्रचंड ने कहा, 'मुझे प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा क्योंकि मेरी पार्टी ने हमारे देश की धरती का इस्तेमाल चीन के खिलाफ करने की अनुमति नहीं दी।"

गौरतलब है कि देश के सेना प्रमुख को पद से हटाए जाने के बाद सरकार के घटक दलों में मतभेद के कारण प्रचंड को इस्तीफा देना पड़ा था। प्रचंड ने कहा, 'अमेरिका-भारत की साजिश को हमारी पार्टी की ओर से कड़ी चुनौती मिलने के बाद मेरी सरकार के खिलाफ साजिश शुरू की गई।"

प्रचंड का यह बयान उस समय आया है जब माओवादी अपने नेतृत्व में नेपाल में राष्ट्रीय सरकार बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी प्रचंड ने अपनी सरकार गिराने का आरोप भारत पर लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+