भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बूटा सिंह के पुत्र पर लगे भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा हुआ जिस वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
शून्यकाल शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने वीरभद्र और बूटा से जुड़े मसलों को उठाना चाहा लेकिन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
गौरतलब है कि पिछले दिनों वीरभद्र और उनकी पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उधर, बूटा सिंह के पुत्र सरबजोत सिंह ऊर्फ स्वीटी सिंह पर भी एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications