यूपी: 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मर्डर केस

जिले के लंभुआ थाना-प्रभारी एस.पी.शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जांच कर रहे आपराधिक जांच विभाग(सीबी-सीआईडी) के आदेश के बाद दो उपनिरीक्षकों और चार कांस्टेबलों के खिलाफ गुरूवार देर शाम हत्या का मामला दर्ज किया गया।
रोपी पुलिस कर्मी फिलहाल तैनात हैं
पुलिस के मुताबिक वांछित अपराधी सुल्तान कोरी अगस्त 2006 में हरीपुर गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। कोरी के परिजनों ने इसे मुठभेड़ के फर्जी होने का आरोप लगाया था। इसके बाद सीबी-सीआईडी को घटना की जांच सौंपी गई थी।
शुक्ला ने बताया कि सभी आरोपी पुलिसकर्मी फिलहाल दूसरे जिलों में तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications