बिहार में त्वरित न्यायालयों ने इस वर्ष 7,924 को सजा सुनाई

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शुक्रवार को बताया कि इन 7,924 अपराधियों में से आठ को मृत्युदंड, 1,064 को उम्रकैद, 199 को 10 वर्ष से अधिक की सजा और 6,653 को 10 वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है।

उन्होंने बताया कि पटना जिले में सबसे ज्यादा 780 लोगों को सजा सुनाई गई। इसके अलावा नालंदा में 711, मुजफ्फरपुर में 520 और बेगूसराय में 518 लोगों को सजा सुनाई गई। नीलमणि ने दावा किया है कि त्वरित न्यायालय से राज्य में अपराधियों पर अंकुश लगाने में सहायता मिली है।

नीलमणि के अनुसार वर्ष 2006 से अब तक कुल 36,623 अपराधियों की पहचान कर सजा सुनाई गई है। इनमें 91 लोगों को फांसी, 6,928 लोगों को आजीवन कारावास और 1,855 लोगों को 10 वर्ष या उससे ज्यादा की सजा सुनाई गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+