बूटा सिंह के लिए नई मुसीबत बिहार से

वर्ष 2005 में बिहार में राष्ट्रपति शासन था और बूटा सिंह राज्यपाल थे। बागमती नदी पर 900 करोड़ रुपये में तटबंध बनाने का ठेका हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) को दिया गया जबकि उसे ऐसे कार्य का कोई पूर्व अनुभव नहीं था।
गैरअनुभवी फर्म को बांध बनाने का ठेका
बागमती का तटबंध एक अगस्त को टूट गया और बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों को बेघर होना पड़ा है। जल संसाधन सचिव एम.आर.नाइक ने बताया, "एचएससीएल को तटबंध बनाने का कोई पूर्व अनुभव नहीं था और इसके बावजूद उसे ठेका नामांकन आधार पर दिया गया।"
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कंपनी को ठेका बिना टेंडर निकाले ही दिया गया। नाइक ने कहा कि एचएससीएल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और वास्तव में किए गए कार्य की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति की स्थापना की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications