लिट्टे का नवनियुक्त सरगना गिरफ्तार : श्रीलंका (लीड-1)
कोलंबो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका सरकार ने शुक्रवार को लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के नवनियुक्त सरगना सेलवरासा पद्मनाथन की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी। उसे पूर्व सरगना वी. प्रभाकरण के मारे जाने के बाद संगठन का मुखिया नियुक्त किया गया था।
विगत 18 मई को प्रभाकरन के मारे जाने के बाद श्रीलंका में लंबे समय तक चले हिंसक संघर्ष को खत्म मान लिया गया। उसी के बाद पद्मनाथन ने लिट्टे की कमान संभाली थी।
रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है, "इंटरपोल और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सर्वाधिक वांछित आतंकवादी कुमारन पद्मनाथन ऊर्फ केपी को हिरासत में ले लिया गया है।"
श्रीलंका के रक्षा मंत्री गोताभया राजपक्षे ने बीबीसी को बताया कि पद्मनाथन को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया जहां वह कई वर्षो से रह रहा था।
उधर, पद्मनाथन की गिरफ्तारी के बारे में लिट्टे की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications