महसूद मारा गया, उत्तराधिकारी के चयन के लिए बैठक जारी (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार महसूद के करीबी सहयोगी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि महसूद पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बुधवार को अपनी पत्नी के साथ संदिग्ध अमेरिकी मिसाइल हमले में मारा गया। इस हमले में उसके 10 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी भी मारे गए।
महसूद का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर किया गया और बाद में उसे मार्गोसा गांव में दफनाया गया । सहयोगी ने बताया, "महसूद के उत्तराधिकारी के चयन के लिए इस समय हमारी सलाहकार परिषद (शूरा)की बैठक सरारोगा में जारी है।"
तालिबानी महसूद के मारे जाने की घोषणा जुमे की नमाज के दौरान करने वाले थे। वहीं उसके उत्तराधिकारी की भी घोषणा होने वाली थी।
इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा था कि शुरुआती रपटों से ऐसा संकेत मिलता है कि महसूद अपनी पत्नी, साले और सात अन्य अंगरक्षकों के साथ मारा गया है।
दक्षिणी वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन विमान के मिसाइल हमले में महसूद के ससुर का एक मकान भी चपेट में आ गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications