हिमाचल में बादल फटने से 2 की मौत

मंडी के उपायुक्त ओंकार शर्मा ने फोन पर बताया, "गुरुवार रात बादल फटने से धर्मपुरा के निकट एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई।"
मवेशियों को नुक्सान पहुंचा
शर्मा ने बताया, "बहुत से गांवों में संपत्ति और मवेशियों को नुकसान पहुंचने की खबर है। बादल फटने की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर दल रवाना किया गया। संचार संपर्क खराब होने की वजह से नुकसान का जायजा ले पाने कठिन हो रही है।"
उन्होंने बताया कि बुधवार को भी उसी जगह बादल फटा था लेकिन उसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। परिवहन मंत्री और स्थानीय विधायक मोहिंदर सिंह ने बताया कि प्रभावित गांवों तक पहुंचने वाली बहुत सी सड़कों पर भूस्खलन की वजह से वाहनों की आवाजाही में रुकावट आ रही है। ऐसे में राहत दल को पैदल भेजा गया है। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बादल फटने की वजह से बाढ़ की घटनाएं आम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications