भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करेगा
विदेश मंत्री एस.एम कृष्णा ने यहां प्रशांत द्वीपीय फोरम के बाद आयोजित संवाद के दौरान कहा, "हम एक विकासशील देश के रूप में अपनी जिम्मेदारी को जानते हैं और पर्यावरण की हिफाजत के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ रचनात्मक और उर्वर तरीके से सहयोग करने की इच्छा रखते हैं।"
कृष्णा ने इस बात को भी रेखांकित किया कि ग्लोबल वार्मिग और अनुकूलन की प्रक्रिया से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को छोटे द्वीप के विकासशील देशों की मदद करनी चाहिए। ये देश जलवायु परिवर्तन के सबसे अधिक शिकार हैं।
कृष्णा ने कहा कि भारत में ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन प्रति व्यक्ति की दर से सबसे कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications