नक्सलवाद से निपटने के लिए उड़ीसा में होगी 3,500 जनजातियों की भर्ती
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "मैंने नक्सलवादी हिंसा के संबंध में एक समीक्षा बैठक की। उसमें निर्णय लिया गया कि पुलिस में 3,500 अतिरिक्त जनजातीय युवकों की भर्ती की जाए।"
फिलहाल राज्य में लगभग 2,100 एसपीओ हैं।
पटनायक ने कहा, "बैठक में 1,000 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला एक कांस्टेबल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। यह केंद्र इस वर्ष के अंत तक काम करना शुरू कर देगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications