स्वाइन फ्लू के 96 नए मरीज, पीड़ितों की संख्या 712 हुई (राउंडअप)

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार 96 नए मामलों में दिल्ली (12), गुड़गांव (6), पुणे (37), मुंबई (16), बेंगलुरू (10), मंगलोर (3), हैदराबाद (4), चेन्नई (4), कोलकाता (3) और कालिकट (1) शामिल है।

बयान के अनुसार अब तक 3,223 लोगों की जांच की गई जिसमें 712 में फ्लू की पुष्टि हुई। इनमें 511 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

शुक्रवार को तीन डाक्टरों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने स्कूलों, कालेजों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नवी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने एक करोड़ स्वाइन फ्लू संदिग्धों के नमूने की जांच की पर्याप्त व्यवस्था की है। इसके साथ पीड़ितों के उपचार के लिए टेमीफ्लू की 60 लाख खुराक की व्यवस्था है।

राज्यसभा में मंत्री ने कहा कि मंत्रालय प्रमुख निजी अस्पतालों के संपर्क में है जिससे जांच प्रक्रिया में उनका सहयोग लिया जा सके।

उन्होंने कहा कि फिलहाल टेमीफ्लू दवा निर्धारित सरकारी अस्पतालों में ही उपलब्ध है। सरकार अब टेमीफ्लू दवा की बाजार में बिक्री को लेकर विचार कर रही है। दो-तीन दिन में इसकी समीक्षा कर ली जाएगी। अगर जरूरत महसूस हुई तो इसकी बिक्री की जाएगी।

आजाद ने कहा कि प्रत्येक जांच पर कम से कम 5,000 रुपये खर्च आते हैं और जो संक्रमित पाए जाते हैं उन मामलों में 10,000 रुपये का खर्च आता है। जांच में कम से कम छह घंटे का समय लगता है।

आजाद ने पुणे की स्कूली छात्रा रिदा शेख की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि इस मामले गलती दोनों पक्षों की ओर से हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नरेश दयाल ने शुक्रवार को कहा कि चूंकि देश में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी के साथ वृद्धि हो रही है, लिहाजा सरकार ने इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) वायरस की जांच के लिए जर्मनी की एक कंपनी से सस्ते में रसायन खरीदने का निर्णय लिया है।

दयाल ने यहां संवाददाताओं को बताया, "सरकार ने स्वाइन फ्लू की जांच में इस्तेमाल आने वाले अभिकर्मकों और रसायनों को जर्मनी की एक कंपनी से खरीदने का निर्णय लिया है।"

अभी तक सरकार अमेरिकी कंपनी, बायोसिस्टम से अभिकर्मकों और रसायनों को खरीद रही है।

दयाल ने कहा कि फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन इसको लेकर दहशत में आने की जरूरत नहीं है।

महाराष्ट्र अब तक इस बीमारी की चपेट में आए कुल 225 लोगों में से 142 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+