नेपाल में शाही खानदान हत्याकांड की साजिश रचने का दावा करने वाला गिरफ्तार

सुदेशना सरकार

काठमांडू, 7 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल पुलिस ने गुरुवार रात उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसने पूर्व नरेश बीरेंद्र विक्रम शाह देव और उनके परिवार के नौ अन्य सदस्यों की हत्या की साजिश रची थी। शाही खानदान में यह कत्ले आम आठ साल पहले हुआ था।

59 वर्षीय तुल प्रसाद शेरचन मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी अज्ञात स्थान पर जा रहा था तभी पुलिस ने उसे रोक लिया। उसके साथी और मीडिया सलाहकार ने आईएएनएस को बताया कि उसे हुनमानढोका पुलिस थाने में रखा गया है।

शेरचन ने गुरुवार को राजधानी काठमांडू के मीडिया क्लब में दावा किया था कि जून 2001 में हुए शाही खानदान हत्याकांड की साजिश उसी ने रची थी। परंपरागत नेपाली पोशाक और नेपाली टोपी पहने शेरचन ने यह घोषणा कर सबको चौंका दिया कि वह नरेश बीरेंद्र के कार्यकाल के दौरान गुप्तचर ब्यूरो का प्रमुख था।

शेरचन ने बताया कि उसने यह साजिश 1975 में लंदन में रची थी और उसके पास अपना दावा सिद्ध करने के लिए टेप्स हैं।

यह पूछने पर कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, शेरचन ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शाही खानदान के सदस्यों ने विदेशों से मिली सहायता राशि निकाल ली है। यदि वह धन नेपाल में लगाया जाता तो देश की अर्थव्यवस्था का स्वरूप बदल गया होता।

शेरचन ने यह भी दावा किया कि उन्होंने बार-बार शाही परिवार से कुछ दौलत नेपाल में निवेश करने को कहा था लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया और 38 महीनों के लिए जेल में डाल दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+