ओबामा सी+ ग्रेड राष्ट्रपति साबित हुए
वाशिंगटन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में हुए एक सर्वे के मुताबिक राष्ट्रपति बराक ओबामा को सी+(प्लस) ग्रेड को राष्ट्रपति बताया गया है। विदेशी मामलों में भी वे सी+ ग्रेड के राष्ट्रपति साबित हुए हैं।
सीएनएन/ओपिनियन रिसर्च कॉरपोरेशन द्वारा कराया गया यह सर्वेक्षण गुरुवार को जारी किया गया। उसमें उनके 200 दिन के कार्यकाल पर लोगों से राय मांगी गई और उसके लिए ए, बी, सी,डी, और एफ वर्ग में ग्रेडिंग के लिए उनसे कहा गया। ए ग्रेड सबसे सबसे अच्छे और एफ ग्रेड सबसे खराब प्रदर्शन के लिए था।
सर्वे में हिस्सा लेने वालों में 22 फीसदी लोगों ने ओबामा को ए ग्रेड दिया, 32 फीसदी ने बी ग्रेड, 20 फीसदी ने सी ग्रेड, 14 फीसदी ने डी और 14 फीसदी ने एफ ग्रेड दिया। इस तरह ओबामा को कुल मिलाकर औसतन सी+ ग्रेड प्राप्त हुआ।
विदेशी मामलों में उन्हें 22 फीसदी लोगों ने ए ग्रेड दिया, 25 फीसदी लोगों ने बी ग्रेड दिया, 24 फीसदी ने सी ग्रेड दिया, 11 प्रतिशत ने डी ग्रेड और 16 फीसदी लोगों ने एफ ग्रेड दिया। इस तरह इस मामले में भी उन्हें सी+ ग्रेड ही हासिल हुआ।
सीएनएन/अॉपनियन रिसर्च कॉरपोरेशन के इस सर्वे में अमेरिका के 1,136 लोगों से फोन पर सवाल पूछे गए थे। यह सर्वे 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच आयोजित किया गया था।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन को सी ग्रेड मिला। ये ग्रेड ओबामा प्रशासन के 100 दिन के कार्यकाल के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया।
विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा और उन्हें बी ग्रेड मिला है।
सर्वे के मुताबिक अमेरिकियों का मानना है कि अमेरिकी कांग्रेस का काम सी माइनस ग्रेड के लायक है। जबकि अमेरिकी सीनेटर ग्रेड सी की योग्यता रखते हैं। रिपब्किन कांग्रेस के नेताओं को भी सी माइनस ग्रेड ही हासिल हो पाया है।
इस सर्वे के अनुसार मीडिया ने जिस तरह से ओबामा प्रशासन की रिपोर्टिग की है, उसके अनुसार मीडिया भी सी ग्रेड की ही लायक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications