राजस्थान के सांसदों ने बीकानेर हाउस में किया पौधारोपण
नई दिल्ली में राजस्थान सरकार के आर.जी.ओ.कॉम्पलैक्स बीकानेर हाउस में शुक्रवार को राजस्थान के सांसदों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी प्रकट की।
इस अवसर पर राज्य के चित्तौडगढ़ जिले की सांसद एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास तथा भरतपुर के सांसद रतन सिंह ने दाल-चीनी के पौधे लगाये। डॉ. व्यास ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। अकाल, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं का एक मुख्य निवारण पौधारोपण ही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भूमि का जलस्तर लगातार गिरना एक चिंताजनक विषय है। इसके उपाय के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है।
जयपुर जिले के सांसद महेश जोशी ने कल्प वृक्ष का पौधा लगाते हुए इस बात पर जोर दिया कि समाज के हर व्यक्ति को पौधारोपण का महत्व समझते हुए पेड़ पौधे लगाने चाहिए। श्रीगंगानगर जिले के सांसद भरत राम मेघवाल और बाड़मेर जिले के सांसद हरीश चौधरी ने मोलश्री के पौधे लगाये।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications