स्वाइन फ्लू की जांच के लिए जर्मनी से सस्ते रसायन खरीदेगी सरकार
दयाल ने यहां संवाददाताओं को बताया, "सरकार ने स्वाइन फ्लू की जांच में इस्तेमाल आने वाले अभिकर्मकों और रसायनों को जर्मनी की एक कंपनी से खरीदने का निर्णय लिया है।"
अभी तक सरकार अमेरिकी कंपनी, बायोसिस्टम से अभिकर्मकों और रसायनों को खरीद रही है।
दयाल ने कहा, "भारतीय ड्रग महानियंत्रक ने जर्मनी की कंपनी के साथ संपर्क किया है। जर्मनी की उस कंपनी का एक डीलर गोवा में है। जर्मनी की कंपनी निम्न दरों पर ड्रग मुहैया कराने को तैयार है।"
ज्ञात हो कि शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 96 नए मामले प्रकाश में आए हैं। इसके साथ ही देश में फ्लू पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 712 हो गई है। पीड़ितों में दिल्ली के तीन चिकित्सक और पुणे का एक आयुर्वेदिक चिकित्सक शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications