कश्मीर में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए
श्रीनगर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर में बांदीपुर जिले के वेवान के घने जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल उमा महेश्वर ने आईएएनएस से कहा कि सेना के जवानों और पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल को चारों तरफ से घेर लिया।
प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ अब भी जारी है।
उन्होंने कहा कि इलाकों को चारों तरफ से घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। जंगल से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के करीब पिछले तीन दिनों में सेना ने छह आतंकवादियों को मार गिराया है और घुसपैठ की तीन बार की गई कोशिशों को नाकाम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications