नेपाल की विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत आएंगी
लगभग तीन महीले पहले नेपाल में नई सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद कोईराला की यह पहली विदेश यात्रा है। आगामी 10 अगस्त से 13 अगस्त तक की उनकी यात्रा संभवत: नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के इस महीने के उत्तरार्ध में भारत दौरे का रास्ता साफ करेगी।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोईराला की यात्रा दोनों देशों को आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा का एक उपयोगी अवसर मुहैया कराएगी और दोनों देशों के बीच मित्रवत संबंधों को मजबूती प्रदान करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications