टोंगा में नौका दुर्घटना में 62 लापता
वेलिंग्टन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। टोंगा में बुधवार रात हुई एक नौका दुर्घटना के बाद 53 लोगों को भले ही सुरक्षित बचा लिया गया हो लेकिन 62 अभी भी लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक टोंगा के पुलिस कमांडर क्रिस केली ने बताया कि दो शव बरामद किए गए हैं लेकिन अभी भी 62 लोग लापता हैं। 53 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
नौका पलटने की इस घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है। टोंगा के के प्रधानमंत्री फेलेटी सेवेले ने राहत कार्यो में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया से मदद की गुहार लगाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications