ईरान में ताजा विरोध प्रदर्शन, झड़पें

तेहरान, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान में प्रदर्शनकारी गुरुवार को एक बार फिर राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-वितर कर दिया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी तेहरान में वानक स्कवैर पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी 'अल्लाह ओ अकबर' कहने के अलावा अहमदीनेजाद के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शनों को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव में कथित धांधली के बाद भी विरोध प्रदर्शन हुए थे जिनमें कई लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+