चोरी के आरोपी युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
जिले के औरंगाबाद थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि गुरुवार देर रात एक किसान के घर पर कथित तौर पर चोरी करते हुए पकड़े गये 30 वर्षीय युवक को भीड़ ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
इससे पहले गत 31 जुलाई को लखीमपुर खीरी जिले में चोरी करते पकड़े गये एक व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। साथ ही आगरा में एक दूधिये को गोलीमार भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications