सिंगरोली में छात्र की मौत के बाद गुस्साई भीड़ पर पुलिस फायरिंग (लीड-1)
मिली जानकारी के अनुसार बेढ़न थाना क्षेत्र के कछनी गांव में अमित सोनी नाम का छात्र चढ़ते वक्त बस से नीचे गिर गया और उसकी कुचलकर मौत हो गई। इस घटना से गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। आग बुझाने पहुंचे दमकल वाहन में भी भीड़ ने तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगा दिया।
उग्र होती भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठियां भांजी। उसके बाद भी जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस ने फायरिंग की।
सिंगरोली के पुलिस अधीक्षक अनुराग कुमार ने आईएएनएस को बताया है कि पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं गांव वालों के मुताबिक लाठचार्ज और फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर तैनात है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications