बिहार में बैंक हड़ताल से लोग बेहाल
पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंकों में ताले नहीं खुलने के कारण आम लोगों, व्यापारियों तथा छात्रों को काफी कठिनाई हुई।
भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ज़े एऩ सिंह ने शुक्रवार को हड़ताल को सफल बताते हुए कहा कि बिहार में व्यावसायिक बैंकों की करीब 3800 शाखाओं में करीब 30 हजार अधिकारी और कर्मचारी हैं। ये सभी दूसरे दिन भी हड़ताल में शामिल रहे। उन्होंने दावा किया कि बिहार में हड़ताल के कारण करीब 16 से 20 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
हड़ताल के दूसरे दिन पटना सहित अन्य शहरों के लगभग सभी एटीएम के बंद हो जाने के कारण लोगों को और परेशानी उठानी पड़ी। अधिकतर एटीएम के या तो शटर गिरे हुए थे या 'मशीन में पैसा नहीं है' का बोर्ड लगा दिया गया था।
भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के पटना क्षेत्र के महासचिव शिवाजी सिंह ने भी हड़ताल को पूरी तरह सफल बताते हुए हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
हड़ताल के कारण छात्रों को कई प्रतियोगिता के फॉर्म भी जो बैंक से दिये जा रहे थे, वह नहीं मिल पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications