चीन में 'मोराकोट' की वजह से सतर्कता बढ़ी
बीजिंग, 7 अगस्त (आईएएनएस)। चीन में तूफान 'मोराकोट' तटीय इलाकों से सटे प्रांतों की ओर से तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुरुवार रात यह तूफान 23.3 डिग्री उत्तर और 126.7 डिग्री पूर्व में स्थित था। मोराकोट गुरुवार रात झेंजियांग प्रांत के बड़े शहर वेंनझू 780 किलोमीटर दूर था।
नांजी प्रायद्वीप के रिसार्ट से 900 से अधिक विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। झेंजियांग के प्रांतीय मौसम विज्ञान स्टेशन के उप प्रमुख वांग झेंमिंग ने बताया कि मोराकोट शनिवार दोपहर तक तटीय इलाकों में पूरी तरह दस्तक दे सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि 138 सैनिकों के साथ 17 दल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मोराकोट को लेकर सरकार की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications