देश में इस वर्ष पोलियो के 163 मामले
आजाद ने राज्यसभा में कहा कि दुनिया में सिर्फ चार देशों में पोलियो अपनी उपस्थिति बनाए हुए है।
आजाद ने कहा, "इन देशों में नाईजीरिया, भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान शामिल हैं। इन चार देशों के अलावा 15 देश ऐसे हैं, जहां अब तक वर्ष 2009 के दौरान पोलियो के मामले सामने आए हैं।"
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "भारत में पोलियो के सर्वाधिक मामले नहीं सामने आए हैं। नाईजीरिया में भारत से अधिक पोलियो के मामले सामने आए हैं। वर्ष 2009 के दौरान 31 जुलाई तक भारत में पोलियो के 163 मामले सामने आए हैं। जबकि नाईजीरिया में 349 मामले सामने आए हैं। वर्ष 2008 में भारत में पोलियो के 559 मामले सामने आए थे, जबकि नाईजीरिया में 789 मामले थे।"
पाकिस्तान में 28 जुलाई तक पोलियो के लगभग 25 मामले सामने आए थे। जबकि वर्ष 2008 में पाकिस्तान में 117 मामले सामने आए थे।
अफगानिस्तान में इस वर्ष अब तक 13 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले वर्ष वहां पोलियो के 31 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications