आडवाणी बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष : भाजपा

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि उसके वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपने कार्यकाल तक नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही आडवाणी के राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों पर पार्टी ने पूरी तरह विराम लगा दिया।

लोकसभा में विपक्ष की उपनेता सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से कहा, "आडवाणीजी पूरे कार्यकाल के लिए विपक्ष के नेता चुने गए हैं। हमने उन्हें किसी समय सीमा लिए विपक्ष का नेता नहीं चुना है।"

उन्होंने कहा, "मैं उनकी उपनेता होने के नाते पूरे अधिकार के साथ यह बात कह रही हूं।" दरअसल यह सवाल आडवाणी से पूछा गया था लेकिन इससे पहले कि आडवाणी कुछ बोलते सुषमा ने माइक थाम लिया और जवाब देना आरंभ कर दिया।

इसके बाद आडवाणी ने कहा, "मैं जिस बात के लिए भी राजी हुआ हूं वह मेरी खुद की इच्छा रही है। मुझे मेरे कार्यो के लिए देश भर से प्रशंसा मिली है। मैं ऐसा कोई काम नहीं करता जो मुझे पसंद न हो।"

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद आडवाणी ने पहले तो नेता प्रतिपक्ष बनने से इंकार कर दिया था लेकिन पार्टी नेताओं के आग्रह पर काफी हिचकिचाहट के बाद उन्होंने यह पद स्वीकार किया था।

इसके बाद से लगातार अटकलें लग रही थी संसद के बजट सत्र के बाद वह कभी भी नेता विपक्ष का पद छोड़ देंगे क्योंकि इसी को ध्यान में रखते हुए उनके उत्तराधिकारी तैयार करने के लिए सुषमा स्वराज को लोकसभा में विपक्ष का उपनेता बनाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+