निर्देशक जॉन ह्यूग्स का निधन
वाशिंगटन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और लेखक जॉन ह्यूग्स का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ह्यूग्स के प्रवक्ता माइकल बेगा ने बताया कि वह न्यूयार्क में अपने परिजनों से मिलने पहुंचे थे और यहीं उनको दिल का दौरा पड़ा।
वर्ष 1991 तक उन्होंने फिल्मों का निर्देशन किया। 'द ब्रेकफास्ट क्लब' और 'फेरिस ब्यूलर्स डे ऑफ' जैसी बेहतरीन फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया। वह पिछले कई वर्षों से पटकथा लेखन में जुटे हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications