महसूद के मारे जाने की संभावना: मलिक
इस्लामाबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने संभावना जताई है कि अमेरिका के चालक रहित विमान द्वारा किए हमले में तालिबान सरगना बैतुल्लाह महसूद मारा गया।
समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक मलिक ने कहा, "हमारा अनुमान है कि हमले में पत्नी के संग महसूद भी मारा गया। हमारे पास कुछ सूचनाएं हैं लेकिन इसे पुष्ट करने के लिए पुख्ता जानकारी नहीं है।"
गौरतलब है कि बुधवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में चालक रहित विमान के हमले में महसूद की पत्नी के मारे जाने की पुष्टि हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications