शिमला बैठक में 'भविष्य की भाजपा' पर रहेगा जोर
लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "चिंतन बैठक में पार्टी के 25 नेता शामिल होंगे। यह अब मुंबई की बजाय शिमला में 19 से 21 अगस्त तक होगा।"
उन्होंने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव में हुई हार के कारणों पर तो चर्चा होगी ही भविष्य में पार्टी की राह क्या होगी उस पर भी मंथन होगा।
एक सवाल के जवाब में आडवाणी ने कहा, "लोकसभा चुनाव में मिली हार से पार्टी नेताओं को हुई निराशा का दौर अब खत्म हो चुका है। अब कोई निराशा नहीं है। आगे का रास्ता हमें देखना है। आगे जो चुनाव हैं उस पर ध्यान दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications