अवैध हथियारों की बिक्री पर रोक लगाएं : गोपाल कृष्ण गांधी
गांधी ने गुरुवार की रात एक भावुक मगर कटु बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का तांडव जारी है।
गांधी ने नेताओं से कहा कि वे राजनीतिक भावना से ऊपर उठ कर अपने-अपने संगठनों में हिंसक लोगों की पहचान करें और उन्हें कानून के हवाले करें।
लोकसभा चुनाव के बाद से राज्य में व्यापक तौर पर शुरू हुए राजनीतिक संघर्षो के मद्देनजर गांधी ने कहा, "मुझे भरोसा है कि सरकार अवैध हथियारों के कारोबार को रोकने के लिए आगे आएगी। हिंसक लोगों पर नकेल लगाने के लिए तेजी के साथ कार्रवाई करेगी और लोगों के भीतर यह आत्मविश्वास जगाएगी कि उनकी सुरक्षा के साथ राजनीति नहीं जोड़ी जाएगी।"
राज्यपाल ने महात्मा गांधी के शब्दों को दोहराते हुए कहा, "जब तक हम सभी तरह की हिंसा को समाप्त नहीं कर देते और हिंसा के इतर कोई कार्य पद्धति विकसित नहीं कर लेते, तब तक हमारी अपनी इस भूमि के लिए किसी उम्मीद या पुनर्निर्माण की बात नहीं की जा सकती।"
महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा, "आज 90 वर्ष बाद उनकी बात फिर से सच साबित हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications