अफगानिस्तान में ब्रिटेन के 3 सैनिकों की मौत
रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने हेलमंद प्रांत के लश्कर गाह शहर के उत्तर में पूर्व नियोजित तरीके से ब्रिटिश सैनिकों के वाहन पर हमला किया।
वाहन में चार सैनिक सवार थे। तीन मौके पर ही मारे गए जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गया। इस घटना के बाद अफगानिस्तान में अब तक मारे गए ब्रिटिश सैनिकों की संख्या 195 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications