सुषमा स्वराज को उच्च न्यायालय का नोटिस
मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा संसदीय क्षेत्र के मतदाता बलवीर सिंह ने उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर करके आरोप लगाया है कि चुनाव में मतदान से पहले ईवीएम को जिस प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाता है। उस प्रक्रिया का विदिशा संसदीय क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों बुधनी, इच्छावर और खाते गांव में पालन नहीं किया गया।
तय प्रक्रिया के मुताबिक मतदान से पहले मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जाना चाहिए जो नहीं किया गया। मशीन किस क्षेत्र में जा रही है यह गोपनीयता बनाए रखने के लिए रेंडमाइजेशन किया जाता है।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि इन तीनों क्षेत्रों की मशीनों का रेंडमाइजेशन न किए जाने से चुनाव परिणाम प्रभावित हुए हैं। याचिकाकर्ता बलवीर सिंह के वकील मयंक चौबे ने आईएएनएस को बताया है कि न्यायाधीश के.के. लाहोटी ने मामले की सुनवाई करते हुए सुषमा स्वराज को नोटिस जारी कर उनसे छह सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications