मप्र में बैंककर्मियों की हड़ताल से दूसरे दिन भी कामकाज ठप
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देश भर के 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी वेतन वृद्घि सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार से दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल में मध्य प्रदेश के 40 हजार कर्मचारी शामिल हैं। इस हड़ताल से प्रदेश की 2800 बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप है। पहले दिन मध्य प्रदेश में एक लाख 50 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
हड़ताल के दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश के बैंकों में कामकाज ठप है। बैकों के बाहर ताले लटके हुए हैं और कर्मचारियों की सभाओं तथा प्रदर्शन का दौर जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें