Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बैंक हड़ताल से कॉरपोरेट और आम उपभोक्ता प्रभावित

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के 25 बैंकों के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों की हड़ताल ने आम उपभोक्ताओं के साथ ही कॉरपोरेट उपभोक्ताओं को समान रूप से प्रभावित किया है। वेतन और पेंशन को लेकर जारी बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन था।

बैंक प्रबंधन की ओर से देश भर में स्थापित स्वचालित टेलर मशीनों (एटीएम) के जरिए नकदी की उपलब्धता बरकरा रखने की कोशिश तो की गई, लेकिन चेक मंजूर नहीं हो पाए, जिसके कारण देश भर में भुगतान कार्य प्रभावित हुआ।

बैंक प्रबंधन की एक प्रतिनिधि संस्था, इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उप मुख्य कार्यकारी के.उन्नीकृष्णन ने आईएएनएस को बताया, "85 प्रतिशत बैंक शाखाओं के बंद रहने के बारे में सूचना प्राप्त हुई है। इस दौरान कितना कार्य प्रभावित हुआ, इसका सही अंदाजा लगा पाना तो कठिन है, लेकिन लोगों को कठिनाई हुई है, यह तय है।"

उन्नीकृष्णन ने कहा, "चेक तो शनिवार को मंजूर किए जाएंगे, लेकिन विप्रेषण का कार्य मंगलवार को ही हो पाएगा। हां, ऑनलाइन विप्रेषण जारी है, जिससे हड़ताल के कारण पैदा हुए व्यवधान के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।"

भारतीय शेयर और बांड बाजारों में भी शुक्रवार को कारोबार में गिरावट का अनुमान है, क्योंकि तमाम सारे भुगतान सार्वजनिक बैंकों के जरिए ही होते हैं।

मई 2009 के आंकड़े के अनुसार प्रतिदिन अनुमानित 35 लाख चेक मंजूर किए जाते हैं। इन चेकों की अनुमानित राशि 26,767 करोड़ रुपये होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+