पीटकर 4 लोगों की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार, थाना प्रभारी निलंबित
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं तथा मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
कैमूर जिला के पुलिस अधीक्षक पी़ क़े श्रीवास्तव ने बताया कि कुदरा के थाना प्रभारी उपेन्द्र राजवंशी को कर्तव्यहीनता के अरोप में निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम कुदरा थाना के सकरी गांव में ग्रामीणों ने नट जाति के चार खानाबदोश युवकों को चोरी के आरोप में पीटकर हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान मजनू, शंकर, सुरजन तथा लखन के रूप में की गई है। ये सभी लोग मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर जिला के निवासी बताए जाते हैं, लेकिन कुछ वषरें से वे यहीं रहकर घूम-घूमकर खिलौना आदि बेचने का काम करते थे।
ज्ञात हो कि करीब दो वर्ष पूर्व वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में भी उग्र ग्रामीणों ने नट जाति के ही दस युवकों को चोर बताकर पिटाई की थी जिससे सभी की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications